बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय और सिंगिंग टैलेंट से बॉलीवुड में काफी कम समय में अपनी पहचान बना ली है। श्रद्धा फिल्मों में एक्टिंग के साथ प्लेबैक सिंगिंग भी कर रही हैं, उन्होंने फिल्म रॉक ऑन 2 के लिये प्लेबैक सिंगिग की है। फिल्म में श्रद्धा एक रॉक बैंड का हिस्सा हैं, आपको बता दें कि उनके लिए यह फिल्म एक सपने को पूरा करने जैसा ही है, क्योंकि उन्होंने इसमें अपना पसंदीदा किरदार निभाया है। लेकिन अब श्रद्धा की ख्वाहिश है कि वह प्रियंका चोपड़ा का तरह इंटरनेश्नल लेवल पर सिंगिंग करना चाहती है।
यह भी पढ़े :बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मेल वर्जन!
यह भी पढ़े :सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल
श्रद्धा ने कहा, मैंने रॉक ऑन देखने के बाद ही निर्णय कर लिया था कि
यदि इसका सीक्वल बनता है तो मैं उसमें जरूर अभिनय करूंगी और जब पता चला कि
रॉक ऑन 2 बनाने की योजना है तो मैंने झट से निर्माता रितेश सिधवानी से बात
कर फिल्म में काम करने की मंशा जाहिर की। मैं रॉक ऑन की बहुत बड़ी प्रशंसक
हूं। फिल्म में काम करना सपना सच होने जैसा है।
यह भी पढ़े :ऐश्वर्या की ये ख्वाहिश सलमान को कर देगी खुश
यह भी पढ़े :क्या लिखा टीशर्ट पर कि विवादों में आ गई प्रियंका
श्रद्धा ने रॉक आॅन 2
में तीन गाने गाए हैं, जिसके लिए उन्होंने खास ट्रेनिंग ली थी। यह फिल्म
2008 में रिलीज हुई रॉक ऑन की सीक्वल है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा
फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई और पूरब कोहली ने मुख्य भूमिका
निभाई है। फिल्म 11 नंवबर 2016 को रिलीज हो चुकी है।
यह भी पढ़े :सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल
यह भी पढ़े :एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में!