बैंककर्मियों ने नहीं बदले नोट, लुटेरों का शिकार हुई महिला

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 नवम्बर 2016, 09:43 AM (IST)

कानपुर। बड़े नोट बंदी के बाद जनता किस तहर से परेशान हो रही है। इसकी बानगी शुक्रवार को उस समय देखने को मिली जब पति के इलाज के लिए बड़े नोट बैंककर्मियों द्वारा न बदलने पर घर लौट रही महिला लुटेरों का शिकार हो गई। पीड़िता ने तहरीर लेकर लुटेरों की तलाश शुरु कर दी।
कल्यानपुर थानाक्षेत्र स्थित सत्यम बिहार में रहने वाला आशू रोडवेज चालक है। चालक ने बताया कि पिता प्रेमचन्द्र डायबिटिज के मरीज है।

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर

यह भी पढ़े :राहत की खबर:500,1000 के पुराने नोट 14तक वैध,हाईवे टोल फ्री

देररात पिता को चिकनगुनिया बुखार आ गया। डॉक्टर ने पिता का चेकअप करते हुए प्लेटलेटस कम होने पर जल्द ही निजी अस्पताल में भर्ती कराने को मां शकुंतला से कहा। इलाज के लिए पैसे न होने पर शुक्रवार को मां तिजोरी में रखे लगभग 69 हजार रुपये के बड़े नोटों को बदलवाने के लिए पनकी रोड स्थित एसबीआई बैंक पहुंचे।

यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर

आरोप है कि कर्मियों ने मां से दूसरे दिन आने की बात कहकर बैंक से टरका दिया। शकुन्तला नोटों से भरा बैग लेकर घर की ओर पैदल आ रही थी। घर के बाहर ही पीछे से आये बाइकसवार लुटेरों ने वृद्धा का बैग छीनकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से तहरीर ले ली। एसओ राजदेव प्रजापति का कहना है कि फरार लुटेरों की तलाश की जा रही है।


यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर