बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 19 सितम्बर 2017, 3:58 PM (IST)

रहस्यमय मोड़ पर जिया की मौत
बॉलीवुड के अनसुलझे रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली! बॉलीवुड हस्तियों ने खुदकुशी की या फिर उनका मर्डर हुआ, इस बात से मुंबई पुलिस अभी तक परदा नहीं उठा पाई है।
बॉलीवुड में कुछ कलाकारों की मौत रहस्य बनकर रह गई। ताजा मामला बॉलीवुड की बेहद युवा अभिनेत्री से जुड़ा हुआ है। कैरियर निखरने से पहले ही इस हीरोइन की मौत हो गई। लेकिन अब इसकी मौत में एक नया मोड आ गया है। अब तक आत्महत्या का केस कहलाए जाने वाला ये वाक्या अब हीरोइन की हत्या में तबदील होता दिख रहा है।

जिया खान की मां का कहना था कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। अब जिया की मां का ये बयान सच के करीब भी दिख रहा है क्योंकि जिया के नाखूनों से मानव मांस के अंश प्राप्त हुए हैं साथ ही जिया के कपडों पर खून के धब्बे भी मिले हैं।अब जिया की मां ने उसका शव निकालकर दोबारा नए सिरे से जांच की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि इस मामले में जिया के बॉयफ्रेंड और आदित्य पांचोली के बेटे सूरज भी चपेटे में है। मामले पर सस्पेंस बरकरार है।







[ यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]









यह भी पढ़े :तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!

दफन हो गया दिव्या भारती की मौत का राज
90 के दशक में बॉलीवुड को एक नई नवेली हीरोइन मिली दिव्या भारती। ये हीरोइन सिनेमा जगत पर धीरे-धीरे वर्चस्वता की राह पकड़ ही रहीं थी कि अचानक इसकी मौत हो गई। जिसने सिनेमा जगत को झकझोर कर रख दिया। दिव्या के साजिद नाडियावाला से रिश्ते काफी चर्चा में रहे।दिव्या पांचवे माले स्थित अपने फ्लैट से गिरकर मर गई थीं। ये मौत काफी समय तक हत्या और आत्महत्या की पहेली के बीच ही उलझी रही। दिव्या की मौत को साजिद और अंडरवर्ल्ड से जोड़कर देखा गया।

पर कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। आखिरकार इस केस को बंद ही कर दिया गया। दिव्या की मौत पर अभी तक रहस्य बरकरार है। काफी दिनों तक ये अफवाह रही कि दिव्या पर अंडरवर्ल्ड के अनेक दबाव थे, लेकिन वे झुकी नहीं जिससे उनको मार दिया गया।ये भी कहा गया कि उस रात दिव्या ने काफी ज्यादा मात्रा में ड्रग्स और शराब ले ली थी।



यह भी पढ़े :सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें

यह भी पढ़े :अक्षय दे रहे हैं ट्विंकल को धोखा, कर रहे इस बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट!

कुनाल सिंह की मौत भी रहस्य
लंबे बालों वाले इस हीरो का बॉलीवुड में आगमन दिल ही दिल में फिल्म से हुआ था। जिसमें उनके साथ सोनाली बेंद्रे मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में ए आ रहमान का संगीत था जिसके कुछ गाने लोगों की जुबान पर भी चढ़े।फिल्म 1999 में रिलीज हुई। लेकिन कुनाल वह पहचान नहीं बना सके जो वह चाहते थे। बहरहाल 2008 में कुनाल की मौत ने उनको एक बार फिर चर्चा में ला दिया। कुनाल की मौत फांसी से हुई थी जिसे आत्महत्या बताया गया।लेकिन बाद मे कुनाल के पिता ने दावा किया कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं कि बल्कि उसे मारा गया। लेकिन मामले में कोई भी सुराग नहीं लग पाया। कुनाल की मौत भी रहस्य बन कर रह गई।




यह भी पढ़े :सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें

यह भी पढ़े :तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!

अनसुलझी पहेली है मनमोहन देसाई की मौत
बेमिसाल निर्माता-निर्देशक मनमोहन देसाई की मौत भी रहस्यमयी परिस्थितयों में हुई। अमर अकबर एंथोनी, कुली और परवारिश जैसी फिल्में बनाने वाले मनमोहन मुंबई स्थित उनके घर में मृत पाए गए। उनकी मुत्यु का वास्तविक कारण बाद में भी पता नहीं चल पाया।कुछ लोगों का कहना था कि मनमोहन की मौत एक आत्महत्या थी क्योंकि वह फिल्में नहीं चल पाने के कारण अवसाद में थे। कुछ ने ये भी कहा कि उनको कहीं मारा तो नहीं गया। लेकिन हकीकत किसी को पता नहीं चल पाई। मनमोहन की मौत आज भी एक अनसुलझी पहेली है।




यह भी पढ़े :ब्रेकअप के बाद रणबीर इस अभिनेत्री को कर रहे डेट!

यह भी पढ़े :बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मेल वर्जन!

टूटा या तोड़ा गया विवेका का विवेक
मॉडल जगत में पहचान बना चुकी विवेका बाबजी 2010 में मुंबई स्थित अपने घर में पंखे पर लटकी मृत पाई गईं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार डिप्रेशन के चलते विवेका ने सुसाइड की थी।लेकिन विवेका की डायरी में विवेका ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने बॉयफ्रेंड गौतम वोहरा को ठहराया। लेकिन उनके और गौतम के बीच ऐसा क्या हुआ था कि बात आत्महत्या तक जा पंहुची। इसकी तह तक कोई भी ज्यादा नहीं पंहुच पाया।

यह भी पढ़े :ऐश्वर्या की ये ख्वाहिश सलमान को कर देगी खुश

यह भी पढ़े :जब इन सेलेब्स पर लगे संगीन आरोप