गौ भक्तों ने किया गाय का अंतिम संस्कार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 08 नवम्बर 2016, 7:56 PM (IST)

भीलवाडा । गोपाष्ठमी के अवसर पर एक गाय की मौत होने पर गौ भक्तों ने उसकी शव यात्रा निकालकर अन्तिम संस्कार किया। यह पहला मौका था जब गाय का भी अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गौ भक्तों ने लोगों से घरों के बाहर प्लास्टिक की थैलियों में खाने के सामान भी नहीं फेंकने की अपील की।
भीलवाड़ा के कुंभा सर्किल के निकट द्वारिका रिसोर्ट के बाहर एक गाय की मौत हो गयी थी। इस पर वहां गौ भक्त एकत्रित हो गये और गोपाष्ठमी को देखते हुए गाय की ढोल-नंगाडों के साथ शव यात्रा निकाली। शव यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए टंकी के बालाजी शमशान घाट पहुंची। जहां उसका रीत-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गौ भक्तों ने लोगों से गायों की रक्षा करने के साथ ही प्लास्टिक बाहर नहीं फेंकने की भी अपिल की।



यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कांग्रेस की नहीं, अपनी प्रतिष्ठा बचाने में लगे पीके !

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...