फर्जी दस्तावेज से चुनाव लड़ना पड़ा भारी, हुए सस्पेंड

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 29 अक्टूबर 2016, 2:47 PM (IST)

सिरसा। राज्य सरकार की ओर से पढ़ी लिखी पंचायत चुनने की दिशा में प्रत्याशियों के लिए शिक्षित होने की शर्त लगाई गई थी। लेकिन अब इन प्रत्याशियों की ओर से फर्जी दस्तावेज लगाकर चुनाव लड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। ऐसे मामले सामने आने के बाद डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने प्रमाण पत्रों की जांच करवाकर फर्जी निकलने वाले प्रमाण पत्रों के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में डीसी ने मौजूखेड़ा और केसुपुरा गांव की महिला सरपंच को सस्पेंड कर दिया है। दोनों ने पंचायती चुनाव फर्जी शिक्षा प्रमाण पत्र के सहारे लड़ा था। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी और डीडीपीओ की रिपोर्ट को आधार मानते हुए दोनों सरपंच को सस्पेंड किया हैं। साथ ही ऐसे ही पांच अन्य मामलों की जांच भी की जा रही है। जिसके बाद फर्जी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

यह भी पढ़े :दिवाली पर फायरिंग बढऩे की आशंका

यह भी पढ़े :खास खबरExclusive:तमाम कोशिशों के बावजूद क्यों नहीं हो पा रहा रक्षा क्षेत्र में निवेश