जैसलमेर। भारत पाक बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के एक जवान ने खुद की राइफल से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मनोज कुमार पुत्र जगवीर सिंह (39) निवासी शोझाना झाया, तहसील साहाना, थाना खानपुर जिला बुलन्दशहर उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही छुट्टी काटकर घर से आए जवान मनोज को 642 बीओपी पर स्थित जोगीन्दर सीमा चौकी पर ड्यूटी पर भेजा गया था। शुक्रवार रात वह अपने बैरक में सो रहा था। देर रात करीब 1:30 बजे वह उठा और बैरक से बाहर आकर खुद की राइफल से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान दौड़ कर वहां पहुंचे तो मनोज कुमार को राइफल के साथ बैरक के बार मृत अवस्था में पाया। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। पुलिस व बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली। आत्महत्या की वजह घरेलू परेशानी बताई जा रही है। शनिवार सुबह शव को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। इसी दौरान उप महानिरिक्षक नरेश कुमार अस्पताल पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शव का पोस्टमार्टम कर बीएसएफ के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मरग की कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि सीमा पर जवानों के आत्महत्या की घटनाएं अब बढ़ रही हैं। पिछले महीने जैसलमेर से लगती सीमा पर एक और जवान राजकुमार ने भी आत्महत्या कर ली थी।
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive:तमाम कोशिशों के बावजूद क्यों नहीं हो पा रहा रक्षा क्षेत्र में निवेश
यह भी पढ़े :शिक्षा राज्यमंत्री के सामने महिला को घसीटा