अमित शाह सोनभद्र से परिवर्तन रैली में फूकेंगे जान, तैयारी हुई पूरी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016, 6:00 PM (IST)

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 8 नवम्बर को जनपद सोनभद्र से परिवर्तन यात्रा में जान फूकेंगे। राबर्ट्सगंज मुख्यालय से शुरु होने वाले परिवर्तन रैली के सफलता के लिये रणनीति बनाई गयी। परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिये आज नगवां मंडल के नेवारी, कोरियांव, वैनी,आमडीह, सरईगाढ़, खलियारी व नौडीहां सेक्टर की बैठक संपन्न हुयी। बैठक में मुख्य रूप से रैली के दृष्टिकोण से नगवां के प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, मंडल प्रभारी जिलामंत्री सुरेश शुक्ला, निवर्तमान जिला महामंत्री आलोक सिंह,मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुये पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी नें कहा क़ि वर्तमान प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है तथा जनता की समस्या से उसका कोई लेना देना नहीं रह गया है।

यह भी पढ़े :खास खबरExclusive:तमाम कोशिशों के बावजूद क्यों नहीं हो पा रहा रक्षा क्षेत्र में निवेश

यह भी पढ़े :यहां दिवाली बोनस में मिली कारें, मकान और ज्वैलरी...

जहाँ एक तरफ जनता बुनियादी समस्याओं जैसे बिजली,पानी,स्वास्थ, शिक्षा और सड़क आदि समस्याओं से जूझ रही है वहीँ दूसरी तरफ प्रदेश सरकार पारिवारिक झगड़े में मस्त है। उन्होंने कहा कि आनें वाले विधानसभा चुनाव में जनता परिवर्तम का मन बना चुकी है जिसकी शुरुआत परिवर्तन यात्रा से हो जायेगी। परिवर्तन रैली में नगवां मंडल से दस हज़ार कार्यकर्ता रैली में भाग लेगें। मंडल प्रभारी सुरेश शुक्ला ने कहा कि मंडल के सभी सेक्टरों की बैठक करके बूथ वार योजना बनायी जा रही है।

यह भी पढ़े :यहां दिवाली बोनस में मिली कारें, मकान और ज्वैलरी...

यह भी पढ़े :यात्रियों को रास नहीं आ रहीं स्पेशल ट्रेन, 12 में से सिर्फ 2 में यात्री

उन्होंने कहा कि परिवर्तन रैली ऐतिहासिक होगी और नगवां मंडल के सभी बूथों से कार्यकर्ता रैली में भाग लेने जायेंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अमरेश पटेल, अरविन्द पाण्डेय,सेक्टर संयोजक विजय सिंह,पन्नालाल,अशोक पाण्डेय, ओम प्रकाश जायसवाल,महेश खरवार,सत्यप्रकाश पाण्डेय, मोहन बिंद,अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े :यात्रियों को रास नहीं आ रहीं स्पेशल ट्रेन, 12 में से सिर्फ 2 में यात्री