बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए
बेंगलुरू जाएंगी। वहीं उन्होंने बताया कि यह त्योहार उनके लिए हमेशा खास
होता है। दीपिका ने बताया,‘‘दिवाली रोशनी और खुशी का त्योहार है और
हमेशा हमारे लिए खास है। इसलिए मैंने ‘पद्मावत’ की शूटिंग शुरू करने से
पहले परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला लिया है।’’
दिलचस्प बात यह
है कि दीपिका के परिवार के लोगों के नाम रोशनी से ही संबंधित हैं। पिता का
नाम प्रकाश, मां उजाला और बहन अनीशा। इसके अलावा, दीपिका के नाम का अर्थ
भी रोशनी ही है।
यह भी पढ़े :प्रियंका के लिए ये क्या कह दिया कंगना ने
यह भी पढ़े :ये हैं Same To Same...,जो देखे हो जाए कंफ्यूज़
दिवाली के बाद, दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाली
द्वारा निर्मित फिल्म ‘पद्मावत’ में दिखाई देंगी। इससे पहले वह ‘गोलियों की
रासलीला राम-लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं
हैं।
यह भी पढ़े :तो इस कारण रेखा ने दुनिया से छुपाया अपना सरनेम..
यह भी पढ़े :14 साल, 33 फिल्में, दो ब्लॉकबस्टर, 9 असफल
‘पद्मावत’ में अभिनेता रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़े :एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में!
यह भी पढ़े :तो रिलीज से पहले ये नाम थे इन Superhit फिल्मो के