चीन के हुकियू वेडिंग ड्रेस सिटी में एक साथ 908 दुल्हनों ने मिलकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। यह रिकॉर्ड अपने आप में अनूठा रिकार्ड है। ये आयोजन हुकियू वेडिंग ड्रेस सिटी की ओपनिंग के मौके पर किया गया था। इसमें चीन के तमाम हिस्सों से दुल्हनें इस आयोजन में हिस्सा लेने पहुंची थी। इसी के साथ 500 जोड़ों के लिए वेडिंग क्रूज टूर की भी शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन सुझोऊ हुकियू ब्राइडल इंवेस्टमेंट की ओर से किया गया था। इसके साथ ही हुकियू ब्राइडल शॉपिंग कार्निवाल भी शुरू हो गया।आपको बता दें कि इससे पहले एक जगह पर 65 दुल्हनों के एकत्र होने का रिकॉर्ड था।
यह भी पढ़े :...जब दुल्हन की निकली 5 साल की बेटी और 4 पति
यह भी पढ़े :उम्र 92 वर्ष, 107 पत्नियां, 185 बच्चे लेकिन एक और शादी....
चीन में इस आयोजन में दुल्हनों की संख्या को दर्शाने के लिए गिनीज वर्ल्ड
रिकॉर्ड्स जज मैगी लुओ ने भी शिरकत की। मैगी लुओ ने जैसे ही आयोजन की
शुरुआत की घोषणा की तो दुल्हनों ने हीलियम से भरे गुब्बारे आसमान में
छोड़े। इसके बाद सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए जोड़ो को क्रूज जहाज पर ले
जाया गया।
यह भी पढ़े :इस मंदिर में सोने से गर्भवती हो जाती है महिलाएं!
यह भी पढ़े :पिज्जा के साथ सफेद प्लास्टिक का टुकडा क्यों!