वर्ष 1982 में आई महेश भट्ट की फिल्म ‘अर्थ’ अब 21वीं सदी के बदलावों की कहानी को बयां करती नजर आएगी। इस फिल्म के रीमेक अधिकार महेश भट्ट ने बेच दिए हैं। इस बात की पुष्टि स्वयं महेश भट्ट ने की है। इसे अब सरतचन्द्र और उनकी मां के साथ प्रवेश भारद्वाज नामक दो युवा पुन: बनाने जा रहे हैं। ‘अर्थ’ अब दर्शकों को नए अवतार में देखने को मिलेगी। उन्होंने इस फिल्म को नए सिरे से बनाने का चैलेंज स्वीकार कर लिया है। महेश भट्ट इस फिल्म के निर्माण में सरत का क्रिएटिविटी के स्तर पर सहयोग करते नजर आएंगे। महेश भट्ट का कहना है कि उन्होंने सरत को इस फिल्म की पटकथा के लिए एक अच्छे लेखक का नाम सुझाया है। महेश भट्ट की ‘अर्थ’ को सेमी ऑटोबायोग्राफिकल फिल्म माना जाता है।
यह भी पढ़े :जब इन सेलेब्स पर लगे संगीन आरोप
यह भी पढ़े :क्या लिखा टीशर्ट पर कि विवादों में आ गई प्रियंका
इस फिल्म में शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, कुलभूषण खरबंदा और राजकिरण ने अहम्
किरदार निभाए थे। अपनी कथा-पटकथा और संवादों के साथ महेश भट्ट के बेहतरीन
निर्देशन और जगजीत सिंह द्वारा गायी गजलों के चलते इस फिल्म ने अपने समय
में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी प्राप्त की थी।
यह भी पढ़े :सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें
यह भी पढ़े :तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!