डेंगू का प्रकोप जारी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016, 9:20 PM (IST)

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आए दिन डेंगू के नए केस सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी डेंगू के 5 नए मरीज सामने आए। जिससे डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 693 हो गई। इसके अलावा चिकनगुनिया के भी 5 नए मरीज सामने आए हैं। जिससे शहर में चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या 138 हो गई। हालांकि प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को इन बीमारियों से बचने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि लोग अपने घरों के आसपास गंदगी ना फैलने दें और कहीं भी पानी इकठ्ठा ना होने दें। जिससे बीमारियों से बचाव हो सके।

यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक

यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive- अखिलेश, अमर सिंह के विरोधी कैसे हो गए, जानें पूरा सच