• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

खास खबर Exclusive- अखिलेश, अमर सिंह के विरोधी कैसे हो गए, जानें पूरा सच

गणेश दुबे। लखनऊ। सीएम अखिलेश अचानक अमर सिंह के विरोधी कैसे हो गए? बचपन से ही अमर सिंह को अंकल कहने वाले अखिलेश को अमर सिंह हमेशा अपने पास बिठाकर लाड़-प्यार देते थे। अमर सिंह और यादव परिवार के सम्बन्ध काफी प्रगाढ़ रहे हैं। आखिर अमर सिंह से अखिलेश की क्या दुश्मनी हो गई? अमर सिंह एक परिवार के सदस्य की तरह थे। दरअसल इन सबके बीच चेहरा आता है मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का।
जिनको मुलायम सिंह ने दूसरी पत्नी का दर्ज़ा दे दिया। मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का जन्म 1962 में औरेया जिले के कमलापति के घर में हुआ था। कमलापति की बेटी साधना गुप्ता का विवाह फर्रुखाबाद में रहने वाले चंद्र प्रकाश गुप्ता के साथ 4 जुलाई 1986 को हुआ था। शादी के दो साल बाद 1988 में साधना ने अपने पति को छोड़ दिया और 5 मार्च 1990 को उनका अपने पति से तलाक हो गया ।
मुलायम सिंह के अत्यंत करीबी अमर सिंह के अथक परिश्रम से साधना गुप्ता की शादी मुलायम सिंह से सम्भव हो पाई। मुलायम सिंह ने 23 मई 2003 को साधना गुप्ता को भले ही अपनी पत्नी का दर्जा दिया। लेकिन सार्वजनिक रूप से इस रिश्ते को मुलायम सिंह यादव ने 2007 में स्वीकार किया था। अखिलेश की माँ का देहांत पहले ही हो चुका था। अखिलेश साधना गुप्ता के परिवार में आने से क्षुब्ध थे। यहीं से अमर सिंह के खिलाफ शुरू हुआ अखिलेश के मन में आक्रोश। कहा जाता है कि मुलायम सिंह यादव पर साधना गुप्ता अपने बेटे प्रतीक यादव को मुख्यमंत्री बनाने का दबाव डाल रही थी।

यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...

यह भी पढ़े

Web Title-How Akhilesh turned against Amar singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, up election, up polls, how akhilesh turned against amar singh, how akhilesh turned against, how akhilesh turned, how akhilesh, akhilesh yadav, akhilesh turned against amar singh, akhilesh yadav and amar singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved