चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार सोशल मीडिया से बाहर निकले

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 24 अक्टूबर 2016, 10:05 PM (IST)

होशियारपुर। भारत विकास परिषद ने आम लोगों से अपील की है कि वे चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार सोशल मीडिया पर नहीं कर आम जीवन में करें। तभी देश के विकास की राह प्रशस्त हो सकेगी। प्रधान जगमीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रांतीय संयोजक संजीव अरोड़ा भी मौजूद रहे। जिन्होंने दिवाली पर घर में चाइनीज वस्तुएं नहीं लाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर कुलविंदर सिंह सचदेवा, तरसेम मोदगिल, सुधीर गुप्ता, कुलवंत सिंह पसरीचा, एच.के. नकड़ा, मास्टर गुरप्रीत सिंह, राज कुमार मलिक, राजेश बांसल, लोकेश खन्ना और रविंदर भाटिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला