कॅाटन फैक्ट्री में आग, डेढ़ करोड़ का नुकसान

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 24 अक्टूबर 2016, 8:27 PM (IST)

भिवानी। तोशाम रोङ स्थित एक कॉटन फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से करीब डेढ करोङ रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। फेक्ट्री मालिक ने आरोप लगाया कि समय रहते फायर ब्रिगेड की गाङी पहुंच जाती तो इतना नुकसान नहीं होता। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है

दुर्गा जी जिनिंग फैक्ट्री में कपास से बिनोला अलग कर रुई बनाने का काम किया जाता है। फैक्ट्री मालिक पवन कुमार ने बताया कि दोपहर की उनकी फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की सूचना पाकर उन्होंने फायर ब्रिागेड के पास फोन किया लेकिन गाङी एक घंटा देरी से पहुंची और जो गाङी पहुंची उसका पंप खराब था। इसके बाद डीसी एवं एसपी को फोन करने पर दूसरी गाङियां आई। उन्होने कहा कि आग से उनका सवा से डेढ करोङ रुपये का नुकसान हो गया। वहीं फायर चालक सुरेश शर्मा ने आरोपों को गलत बताया और कहा कि वो सूचना मिलते ही गाङी लेकर मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला

यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया