तुलसीराम धौलियां की उच्चस्तरीय जांच की मांग

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 24 अक्टूबर 2016, 8:14 PM (IST)

अबोहर। नगर परिषद अबोहर की टाऊन हाॅल में हुई मासिक बैठक के दौरान कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान भार्षदों ने तुलसीराम धौलियां कांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। तो अकाली भाजपा नेतृत्व वाली नगर परिषद की ओर से डेढ़ साल में कराए गए विकास कार्यों की भी चर्चा की गई। इस दौरान नगर परिषद के प्रधान प्रमिल कलानी और सर्कल अकाली दल अशोक आहूजा ने पूर्व प्रधान तुलसी राम धौलिया की हत्या के मामले की जांच कराने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात कही। बैठक में अमृतम योजना में अबोहर को शामिल करने सहित कई और योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर शिअद महासचिव हरचरण सिह पप्पू, जिला सचिव सुरेश सतीजा, मण्डल भाजपा प्रधान राकेश कुमार ‘टीटू छाबड़ा’, दलजीत सिंह तिन्ना, युवा भाजपा नेता अंकुर गर्ग, पार्षद अरूण नारंग, पार्षद डाॅ. राजेन्द्र चैधरी, पार्षद हंसराज, पार्षद धर्मवीर मलकट, पार्षद ठाकरदास सिवान, पार्षद पिंकी बठला, पार्षद प्रवीण कुमारी, पार्षद गुरदीप कौर, पार्षद बलवन्त सिंह, पार्षद कुलवन्त सिंह, पार्षद जसविन्द्र सिंह ‘जस्सी’, मंजू कक्कड़, परमजीत बठला, अरूण सुरलिया, रवि जसूजा, महेन्द्र चन्दौलिया, टींकू पाण्डेय, पार्षद नरेश वधवा, नरेन्द्र वर्मा, पार्षद कमला देवी, पार्षद गणपत राम, गणेश सबलानिया, पार्षद गुरमन संधू और शिअद के यूथ शहरी प्रधान पटेल घुल्ला भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला

यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना