सेठ सतपाल मल अकाली दल में शामिल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 24 अक्टूबर 2016, 5:33 PM (IST)

जालंधर। पंजाब में 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावों से पहले राजनीतिक दल बदलने का खेल शुरू हो चुका है। कोई कांग्रेस से भाजपा तो कोई भाजपा से कांग्रेस। तो कई नेता इन दोनों दलों से आम आदमी पार्टी या अन्य दूसरे दलों में भी जाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बस उन्हें मिलना चाहिए मौका। इसी कड़ी में जालंधर में सोमवार को समाजसेवी और कांग्रेस के दिग्गज नेता सेठ सतपाल मल ने सत्ताधारी अकाली दल का दामन थाम लिया। सेठ सतपाल मल को पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और केबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सुखबी सिंह बादल ने कहा कि सेठ सतपाल मल के आने से पार्टी मजबूत होगी और कांग्रेस का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब से साफ हो रही है और धीरे धीरे सभी सीनियर नेता कैप्टन की दादागिरी से परेशान होकर पार्टी छोड़ रहे हैं। केजरीवाल की ओर से जारी मैनफिस्टो को लेकर उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा है कि ये तीन महीने में लागू कर देंगे। लेकिन वो आंकड़ों में बताए कि इसे तीन महीने में कैसे लागू किया जा सकता है। वहीं सेठ सतपाल मल ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की वर्तमान नीतियां पसंद नहीं आई। उन्हें अकाली दल की नीतियां अच्छी लगी। इसलिए उन्होंने अकाली दल का दामन थाम लिया......

यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला

यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया