कांग्रेस ने लगाया राशन कार्ड में धांधली का आरोप

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 24 अक्टूबर 2016, 3:31 PM (IST)

कोटा। राशन कार्ड में हो रही धांधली के विरोध में सोमवार को राजस्थान महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारी महिलाओं ने डीएसओ को ज्ञापन सौंपा और धांधली रोकने की मांग की। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिवाली का त्योहार नजदीक है और राशन कार्ड होेने के बावजूद लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। वहीं भाजपा सरकार ने राशन से मिल रही शक्कर भी 20 रुपए किलो कर दी है और अधिकांश जरूरतमंदों के नाम राशन सूची से हटा दिए हैं। जिन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला कांग्रेस कमेटी ने दिवाली से पहले राशन दिलाए जाने की मांग की है।


यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला