सेवा नियमों का लाभ देने की मांग, डाक सेवको की हड़ताल मंगलवार से

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 24 अक्टूबर 2016, 1:34 PM (IST)

जयपुर। ग्रामीण डाक सेवक मंगलवार से दो दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के नेतृत्व में इस दो दिवसीय हड़ताल का आयोजन सभी जिलों में होगा। इस दौरान डाक कर्मचारी हाथों में बैनर व तख्ती लेकर गांव-शहर की गलियों में अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करेंगे एवं जिले के प्रमुख डाकघरों पर आकर हड़ताल पर बैठेंगे। संघ के परिमंडल सचिव एम. स्वामी ने बताया कि डाक सेवकों की भर्ती डाकसेवा के तहत की गई है लेकिन, सेवा नियमों का लाभ उन्हें नहीं दिया गया। ग्रामीण डाक सेवक भी डाक छंटनी, डाक बांटने, सेविंग अकाउंट्स से लेकर विभिन्न योजनाओं जिसमें अटल पेंशन, सुकन्या योजना, डाक बीमा एवं कृषि बीमा योजना का प्रचार—प्रसार कर अधिक से अधिक खाता खुलवाने का काम कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार इनकी अनदेखी कर रही है।



यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला

यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOS