लखनऊ। तकनीक के इस नए दौर में शायद मोबाइल पर बात कर लिया जाता तो दोनों लोगों की भावनाओं को समझकर कोई हल निकल जाता। जहां मुख्यमंत्री इस दौर में लोगों को मोबाइल देने की बात कर रहे हैं। वही मुख्यमंत्री का अपना सपा परिवार ही मोबाइल से दूर होता चला जा रहा है। जी हाँ सपा परिवार में मचा घमासान शायद अभी तक दूर हो गया होता अगर दोनों तरफ के समाजवादी मिलकर द्विपक्षीय बातचीत करके हल निकाल लिए होते। वर्ना चिट्ठी पे चिट्ठी पे चिट्ठी आगे भी जारी रहेगा।
यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी
ऐसा करने से अगले जन्म में मिलता है भरा-पूरा परिवार
पहले रामगोपाल यादव ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखा जिसमे उन्होंने अखिलेश के सीएम चेहरे के वगैर चुनाव में जाना सपा को मिटाने जैसा है। रामगोपाल ने तो यहां तक कह दिया था कि समाजवादी आपको सपा के जन्मदाता रूप में पूजते है तो वहीँ आपके इस फैसले से समाजवादी पार्टी का अंत भी होगा और दुनिया आपको समाजवाद को ख़त्म करने वाले के रूप में जानेगी। इस कड़क पत्र के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण मय नंदा दोनों ने कहा कि अखिलेश ही सपा के सीएम चेहरा होंगे।
इंटरनेट के अलावा Wi Fiके ये 6 काम जान चौंक जाएंगे
ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने
कल फिर पार्टी में एक लेटर बम फूटा जिसे सपा के एमएलसी उदयबिर सिंह ने सपा सुप्रीमो को लिखा था। पत्र में सपा एमएलसी उदयबिर ने लिखा था कि पार्टी में कुछ लोग अखिलेश के बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे है। अखिलेश के खिलाफ ये लोग पार्टी में साजिश कर रहे हैं। यहां तक की अखिलेश के कद को घटाने के लिए जादू, टोना, तंत्र मंत्र भी किया जा रहा है। पत्र में अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की गई थी और पार्टी से बर्खास्त सभी यूथ ब्रिगेड की वापसी की भी बात कही गई थी। ऐसा नहीं करने पर सपा के 2 भागों में बंट जाने की भी बात कही गई थी।
धोनी 15वीं बार रन आउट, ये 10 सबसे ज्यादा शिकार
जियो 4जी सिम काम न करे तो आजमाएं ये टिप्स
आज पुनः उसी पत्र के जवाब में पार्टी के एक और एमएलसी और मुलायम सिंह यादव के करीबी आशु मलिक ने एक लेटर बम फोड़ा है। जिसमे लिखा है कि मुलायम सिंह का भारतीय राजनीति में कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मुस्लिम वर्ग में मुलायम सिंह का काफी वर्चस्व है। मुस्लिम बिरादरी हमेशा मुलायम सिंह को ही पसंद करती है। मुलायम सिंह पर ऊँगली उठाने वालों की राजनैतिक हैसियत कुछ भी नहीं है। सपा मुलायम के दम पर है। सपा की नींव और जान हैं मुलायम सिंह। मुलायम सिंह के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। मुलायम सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग करने वाले लोग स्वार्थीए और परिवार में मतभेद का फायदा उठाने वाले हैं।
करनी हैं विदेश में पढ़ाई तो जरूर पढ़े
ये 5 चीजें ना रखें घर में, वरना नहीं संवरेगी किस्मत
मुलायम सिंह और अखिलेश दोनों एक ही हैं। अखिलेश यादव को मुलायम सिंह बहुत प्यार करते है। इस प्रकार आज जारी यह पत्र एमएलसी उदयबिर सिंह के पत्र का काउंटर पत्र है। जो बहुत ही सख्त पत्र है। यदि इसी प्रकार सपा में पत्र जारी होता रहा तो सपा को टूटने से नहीं बचाया जा सकता है।
50-60 हजार रूपए के बीच की टाॅप15 बाइक-पार्ट 1
पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगाल