इस्लामाबाद। भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव काफी बढ गया है। एक ओर जहां भारत में पाक कलाकारों को बैन करने की मांग हो रही है। वहीं पाकिस्तान में भारतीय चैनलों को पूरी तरह से बैन करने का निर्णय लिया गया है। कल 21 अक्टूबर से पाकिस्तान में भारतीय कार्यक्रमों को पूरी तरह से बैन कर दिया जाएगा। यह बैन सभी भारतीय कार्यक्रमों पर लागू होगा।
पाकिस्तान के मीडिया नियामक प्राधिकरण ने फैसला किया है कि शुक्रवार से भारतीय टेलीविजन और रेडियो कार्यक्रमों पर पूरी तरह बैन लगा दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस नियम का उल्लंघन करने वाले प्रसारकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे। पाक इलेक्ट्रानिक मीडिया नियामक प्राधिकरण ने यह फैसला संघीय सरकार के आग्रह पर लिया है।
इन रंगों की कारों पर ज्यादा फिदा होती है लडकियां
इस लडकी का घर से निकलना बैन,पढ़े पूरी कहानी
भारतीय कार्यक्रमों पर यह बैन 21 अक्टूबर को दिन में तीन बजे से प्रभावी
होगा। अगर कोई रेडियो और टेलिविजन चैनल इस फैसले का उल्लंघन करता है तो
उसका लाइसेंस बिना किसी कारण बताओ नोटिस जारी किए निलंबित कर दिया जाएगा।
भारत में सिर्फ एक शख्स के पास यह शानदार बाइक
जियो 4जी सिम काम न करे तो आजमाएं ये टिप्स