• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

वुहान ओपन : ओस्टापेंको हुईं उलटफेर की शिकार, मुगुरुजा जीतीं

वुहान (चीन)। लातविया की युवा खिलाड़ी येलेना ओस्टापेंको यहां सोमवार को वुहान ओपन के पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया की डारिया गव्रिलोवा से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 33 पायदान पर काबिज गव्रिलोवा ने 10वीं वरीय ओस्टापेंको को सीधे सेट में 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।

लातविया की खिलाड़ी ने पहली सर्विस में गव्रिलोवा के मुकाबले 20 प्रतिशत बेहतर खेल दिखाया। ओस्टापेंको ने कुल 33 जबकि गव्रिलोवा ने केवल 19 अनफोसर्ड एरर किए। ओस्टापेंको ने 2017 में फ्रेंच का ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा ने बेल्जियम की एलिसन वेन यूवांक को 6-4, 6-0 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। 24 वर्षीय मुगुरुजा ने अपनी विपक्षी को हराने के लिए एक घंटे छह मिनट का समय लिया। यूवांक ने स्पेनिश खिलाड़ी को इस वर्ष हुए साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन में मात दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wuhan Open : Jelena Ostapenko lose, Garbine Muguruza advance in next round
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wuhan open, jelena ostapenko, garbine muguruza, advance in next round, french open, sports news in hindi, latest sports news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved