• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

WTA रैंकिंग : रोमानिया की हालेप शीर्ष पर कायम, योहान कोंटा...

मेड्रिड। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने सोमवार को जारी पुरुषों की टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है। वे 8,045 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। जोकोविक को पहला स्थान स्पेन के राफेल नडाल के पेरिस मास्टर्स में चोट के कारण नाम वापस लेने के बाद मिला। नडाल दूसरे और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर हैं। शीर्ष-10 में बदलाव नहीं हुए हैं।
अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो चौथे, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पांचवें, दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन छठे, क्रोएशिया के मारिन सिलिक सातवें, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम आठवें, जापान के केई निशिकोरी नौवें और अमेरिका के जॉन इश्नर 10वें स्थान पर हैं।

इटली के आंद्रेस सेप्पी को तीन स्थान का नुकसान हुआ है। वे 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर, ऑस्ट्रेलिया के निक किर्जियोस, इटली के मार्टन फुकसोविक्स एक-एक स्थान चढक़र क्रमश: 35वें, 36वें और 37वें स्थान पर आ गए हैं। अर्जेंटीना के गाइडो पेला सात स्थान की छलांग के साथ 58वें नंबर पर आ गए हैं। उन्हें रविवार को उरुग्वे ओपन में जीत का फायदा मिला है।

ये भी पढ़ें - टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कमिंस व हैजलवुड, ये ले सकते हैं जगह

यह भी पढ़े

Web Title-WTA Ranking : Simona Halep retains no.1 position, Johanna Konta...
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wta ranking, simona halep, johanna konta, romania, great britain, atp ranking, novak djokovic, afael nadal, angelique kerber, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved