• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

WTA रैंकिंग : इन्हें हटा फिर शीर्ष पर पहुंचीं सेरेना विलियम्स

WTA Ranking : American tennis star serena williams once again comes on no.1 spot - Tennis News in Hindi

मेड्रिड। अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने महिला विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। सोमवार को महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की ताजा रैंकिंग जारी हुई, जिसमें सेरेना 7010 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। सेरेना ने जर्मनी की एंजेलिक केर्बर को अपदस्थ किया है।

केर्बर ( 6,925 अंक) इस सूची में दूसरे व चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा (6,020 अंक) तीसरे स्थान पर हैं। शीर्ष 10 खिलाडिय़ों की सूची में स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा (5,065 अंक) चौथे, रोमानिया की सिमोना हालेप (5,021 अंक) पांचवें और स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा (4,691 अंक) छठे स्थान पर रहीं।

ब्रिटेन की योहाना कोंटा (4,330 अंक) को इस सूची में सातवां, पोलैंड की एग्निएस्का रांदवास्का (4,205 अंक) को आठवां, रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा (4,025 अंक) को नौवां और अमेरिका की मैडिसन कीज (3,857 अंक) को 10वां स्थान प्राप्त हुआ है।

(IANS)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-WTA Ranking : American tennis star serena williams once again comes on no.1 spot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wta ranking, american tennis star, serena williams, no1 spot, angelique kerber, pliskova, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved