• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विंबलडन : राफेल नडाल जीते, डेविन गोफिन उलटफेर के शिकार

लंदन। दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन का विजयी आगाज किया है, जबकि आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम पहले दौर में ही रिटायर होकर बाहर हो गए हैं। वहीं वल्र्ड नंबर-9 बेल्जियम के डेविड गोफिन उलटफेर के शिकार हुए। नडाल ने इजराइल के डुडी सेला को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 6-2 से मात देते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई।

गोफिन को 30 साल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वल्र्ड नंबर-51 मैथ्यू एबडेन ने 6-3, 6-4, 6-3 से शिकस्त देकर बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं वल्र्ड नंबर-7 और इसी साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले डोमिनिक थीम का मुकाबला वल्र्ड नंबर-95 सायपरस से था। मैच दो सेट तक चला जिन्हें मार्कस ने 6-4, 7-5 से जीत लिया।

तीसरे सेट में भी वह 2-0 से आगे थे, लेकिन तभी थीम को परेशानी हुई और वो रिटयर हो गए। ग्रेट ब्रिटेन के काइल एडमंड भी दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे हैं। वल्र्ड नंबर-17 एडमंड ने 25 साल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स बोल्ट को 6-3, 6-3, 6-2 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

केर्बर ने बनाई दूसरे दौर में जगह


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wimbledon : Rafael Nadal won, David Goffin out
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wimbledon, rafael nadal, david goffin, dudi sella, kyle edmund, angelique kerber, vera zvonareva, ashley barty, grand slam, tennis tournament, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved