• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फ्रेंच ओपन: क्वार्टर फाइनल में फेडरर के सामने होंगे वॉवरिंका

Wawrinka to face Federer in French Open quarter-finals - Tennis News in Hindi

पेरिस। साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टैन वॉवरिंका का सामना अपने ही देश के रोजर फेडरर से होगा।

वॉवरिंका ने प्री-क्वार्टर फाइनल में ग्रीस के स्टीफानोस सितसिपास को 7-6 (8-6), 5-7, 6-4, 3-6, 8-6 से हराते हुए फेडरर से भिडऩे का हक हासिल किया।

सितसिपास और वॉवरिंका के बीच इस ग्रैंड स्लैम का इस सीजन का अब तक का सबसे लम्बा मैच हुआ। यह मैच पांच घंटे नौ मिनट चला।

चार साल पहले फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले वॉवरिंका के सामने फेडरर होंगे, जिन्होंने रविवार को अर्जेंटीना के लियोनाड्रो मायेर को सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-3 से हराया।

फेडरर और वॉवरिंका के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले हुए हैं और 22 बार फेडरर की जीत हुई है। वॉवरिंका को अपने डेविस कप टीम के साथी के खिलाफ अब तक सिर्फ तीन जीत मिली है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wawrinka to face Federer in French Open quarter-finals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: stan wawrinka, roger federer, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved