• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूएस ओपन : स्वियातेक उलटफेर की शिकार, ओस्टापेंको ने दी मात

US Open: Swiatek victim of upset, Ostapenko defeated - Tennis News in Hindi

न्यूयॉर्क । यूएस ओपन में लातविया की जेलेना ओस्टापेंको ने चौथे दौर में 3-6, 6-3, 6-1 की जीत के साथ विश्व नंबर-1 इगा स्वियातेक को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यूएस ओपन में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। विश्व की नंबर.1 महिला खिलाड़ी इगा स्वियातेक को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही वो टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। पूर्व फ्रेंच ओपन विजेता जेलेना ओस्टापेंको ने उन्हें 6-3, 3-6, 1-6 से हराया। रविवार को स्वियातेक की हार का मतलब है कि वर्ल्ड नंबर.2 आर्यना सबालेंका रैंकिंम में आगे निकल जाएंगी और यूएस ओपन के बाद नंबर 1 रैंकिंग पर अपना कब्जा जमाएंगी।
स्वियातेक लगातार 75 हफ्तों तक शीर्ष पर रहीं, जो डब्ल्यूटीए टूर के इतिहास में पहली बार तीसरी सबसे लंबी स्ट्रीक है।
अपने पहले यूएस ओपन क्वार्टरफाइनल में ओस्टापेंको का अगला मुकाबला नंबर 6 कोको गॉफ से होगा।
दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत की और बढ़त बना ली। 5-3 के स्कोर पर जेलेना ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन स्वियातेक ने आसानी से पहला सेट अपने नाम किया। इसके बाद जेलेना लय में लौटीं और दूसरा सेट 6-3 से अपने नाम किया। इसके बाद जेलेना का आत्मविश्वास लौटा और स्वियातेक को हार का डर सताने लगा। इसका फायदा उठाकर जेलेना ने आखिरी सेट 6-1 से जीता और मैच भी अपने नाम कर अंतिम-8 में जगह बना ली।
इससे पहले दिन में गॉफ ने 33 वर्षीय डेन वाइल्डकार्ड कैरोलिन वोज्नियाकी को 6-3, 3-6, 6-1 से हराया और सेरेना विलियम्स के बाद यूएस ओपन में लगातार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली युवा अमेरिकी खिलाड़ी बन गईं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US Open: Swiatek victim of upset, Ostapenko defeated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new york, jelena ostapenko, latvia, serena williams, america, caroline wozniacki, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved