• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूएस ओपन: सबालेंका ने पेगुला को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लगातार तीसरे खिताब से एक जीत दूर

US Open: Sabalenka defeats Pegula to reach final, one win away from third consecutive title - Tennis News in Hindi

न्यूयॉर्क । टॉप सीड एरिना सबालेंका लगातार तीसरा यूएस ओपन खिताब जीतने से मात्र एक जीत दूर हैं। टॉप सीड एरिना सबालेंका ने सेमीफाइनल में तीसरी सीड अमेरिकी जेसिका पेगुला को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है। आर्थर ऐश स्टेडियम कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में एरिना सबालेंका ने जेसिका पेगुला को 7-5, 6-2 से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। सबालेंका ने अपने शानदार सर्विस गेम और जबरदस्त ग्राउंडस्ट्रोक से पेगुला को कभी भी मुकाबले में आने ही नहीं दिया। हार के साथ ही पेगुला का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना टूट गया। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों ने ज्यादा कुछ नहीं दिया, शानदार सर्व करते हुए मैच को 12वें गेम तक सर्व पर बनाए रखा, जिसमें सबालेंका 6-5 से आगे थीं। सबालेंका के जोरदार ग्राउंडस्ट्रोक के बाद पेगुला 0-40 से पीछे हो गईं और अंतत: पहला सेट एरिना के नाम रहा। उन्होंने दूसरे सेट में भी मोमेंटम बनाए रखा, पेगुला के संदिग्ध दूसरे सर्व पर अटैक किया और कॉर्नर में लेजर फोरहैंड मारकर 3-1 की बढ़त के लिए जरूरी ब्रेक हासिल किया। आठवें गेम तक बाकी सेट सर्व पर ही चला, जब पेगुला ने मैच पॉइंट देने के लिए लंबा रिटर्न मारा। सबालेंका ने एक और जबरदस्त फोरहैंड मारकर जीत पक्की कर दी। साबालेंका ने अपनी जीत में सात एस और 29 विनर लगाए। टूर्नामेंट में सबालेंका का अपना सबसे अच्छा प्रदर्श
जीत के बाद सबालेंका ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मैं ऐसा टेनिस खेल पाई। मैं जीतने के लिए बहुत बेताब थी। मैं इसे बहुत बुरी तरह चाहती थी।"
सबालेंका अगर यूएस ओपन 2026 का खिताब जीतने में सफल रहती हैं, तो लगातार 3 बार ये खिताब जीतने वाली क्रिस एवर्ट और सेरेना विलियम्स बाद तीसरा महिला होंगी। यूएस ओपन में सबालेंका का यह लगातार चौथा फाइनल है।
फाइनल में सबालेंका का मुकाबला एलेना रयबाकिना या कोको गॉफ से होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US Open: Sabalenka defeats Pegula to reach final, one win away from third consecutive title
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sabalenka defeats pegula, us open, aryna sabalenka, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved