• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अमेरिकी ओपन : दूसरे दौर में पहुंचीं मुगुरुजा-वीनस, कोंटा बाहर

न्यूयॉर्क। स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा और अमेरिका की वीनस विलियम्स ने यहां वर्ष के चौथे व अंतिम ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली है। हालांकि ब्रिटेन की स्टार खिलाड़ी योहाना कोंटा पहले ही दौर में उलटफेर की शिकार हो गईं। मौजूदा विंबलडन चैंपियन मुगुरुजा ने पहले दौर में अमेरिका की वारवरा लेपचेंको को 6-0, 6-3 से हराया। मुगुरुजा को यह मैच जीतने में 53 मिनट लगे। वर्ष 2016 में फ्रेंच ओपन जीत चुकीं 23 साल की मुगुरुजा अब अमेरिका की क्लेअर लियू और चीन की यिंग यिंग डुआन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगी। मुगुरुजा को प्रतियोगिता के लिए निकाले गए ड्रॉ में वीनस और डेनमार्क की कैरोलिना वोजनियास्की के साथ रखा गया है। वीनस ने पहले दौर में 135वीं विश्व वरीयता प्राप्त विक्टोरिया कुजमोवा को मात दी। हालांकि, एक किशोर खिलाड़ी से जीतना 35 वर्षीय वीनस के लिए आसान नहीं रहा। नौवीं विश्व वरीयता प्राप्त वीनस ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में कुजमोवा को 6-3, 3-6, 6-2 से मात दी। कोंटा को पहले ही दौर में गैर-वरीय खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा क्रुनिक ने हराया। क्रुनिक ने सातवीं विश्व वरीयता प्राप्त कोंटा को 4-6, 6-3, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर में कदम रखा। पांचवी विश्व वरीयता प्राप्त डेनमार्क की कैरोलीना वोजनियाकी ने भी दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। कैरोलीना ने मिहाएला बुजारेन्स्कु को 6-1, 7-5 से मात दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US Open 2017 : Garbine Muguruza and Venus Williams enter in second round, Johanna Konta out from tournament
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us open 2017, garbine muguruza, venus williams, enter in second round, johanna konta, out from tournament, grand slam, marin cilic, david ferrer, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved