• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फ्रेंच ओपन : मेदवेदेव को हराकर सितसिपास सेमीफाइनल में

Tsitsipas shatters Medvedev world No. 1 dream, enters semis - Tennis News in Hindi

पेरिस| पांचवीं सीड स्टेफानोस सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-2 रूस के डेनिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (7-3), 7-5 से हराकर यहां जारी फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मिस्र के सितसिपास का मेदवेदेव के खिलाफ करियर की यह केवल दूसरी ही जीत है। इस जीत के बाद सितसिपास की नजरें अब दुनिया के नंबर पर वन टेनिस खिलाड़ी बनने पर लगी हुई है। मेदवेदेव अगर यहां खिताब जीतते या फिर मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच अगर फाइनल में नहीं पहुंचते तो फिर मेदवेदेव नंबर वन बन जाते। सितसिपास ने दो घंटे और 21 मिनट तक चले मुकाबले में मेदवेदेव को हराकर लगातार तीसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। वह पिछले साल भी फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे, जहां जोकोविच के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
सेमीफाइनल में अब सितसिपास का सामना वर्ल्ड नंबर-6 जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा, जिन्होंने मंगलवार रात ही खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल में स्पेन के एलेजांद्रो फोकिना को 6-4, 6-1, 6-1 से हराया। ज्वेरेव पहली बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tsitsipas shatters Medvedev world No. 1 dream, enters semis
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tsitsipas, shatters, medvedev, world no 1 dream, enters semis, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved