• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑस्ट्रेलियन ओपन: युंग को हराकर फाइनल में पहुंचे फेडरर, सिलिक से होगी भिड़ंत

Tennis star Roger Federer enter in final of Australian Open after beating hyeon chung - Tennis News in Hindi

मेलबर्न। स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शुक्रवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम-ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। मौजूदा विजेता फेडरर का सामना सेमीफाइनल में वर्ल्ड नम्बर-56 दक्षिण कोरिया के हेयोन चुंग से था। इस मैच में चुंग चोटिल होकर मैच पूरा नहीं कर पाए और फेडरर को फाइनल में जाने का मौका मिला। चुंग ने रॉड लेवर एरेना पर खेले गए मैच में से जब नाम वापस लिया तब फेडरर 6-1, 5-2 से आगे थे। इस दौरान चुंग के पैर में चोट लगी और उन्होंने उपचार के लिए समय लिया। बाद में वह खेलने लायक स्थिति में नहीं थे और इसी कारण उन्होंने मैच से अपना नाम वापस ले लिया।
फेडरर ने मैच के बाद कहा, "इस तरह फाइनल में पहुंचना अच्छा नहीं लगता।" 36 साल के फेडरर 1972 के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
चुंग ने सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले सर्बिया के दिग्गज और पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविक को मात दी थी। इस तरह वह किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले कोरियाई खिलाड़ी बने थे।
अपने करियर के 30वें ग्रैंड स्लैम फाइनल में फेडरर का सामना क्रोएशिया के मारिन सिलिक से होगा। यह मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। सिलिक ने ब्रिटेन के केल एडमंड को 6-2, 7-6 (7-4), 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
सिलिक ने क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-1 स्पेन के राफेल नडाल को भी हराया था। नडाल हालांकि चोट के कारण मुकाबला पूरा नहीं कर सके थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tennis star Roger Federer enter in final of Australian Open after beating hyeon chung
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: australian open, roger federer, hyeon chung, tennis, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved