• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टेनिस : जोकोविच को मिली हार, नडाल मोंटे कार्लो के क्वार्टर फाइनल में

Tennis: Djokovic lost, Nadal in Monte Carlo quarter-finals - Tennis News in Hindi

रोक्यूब्रुने काप मार्टिन (फ्रांस)| सíबया के नोवाक जोकोविच को मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में ब्रिटेन के डान इवांस के हाथों हार का सामना करना पड़ा जबकि स्पेन के राफेल नडाल जीत के साथ इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी जोकोविच का ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद यह पहला टूर्नामेंट है और उन्हें 2021 में पहली हार का सामना करना पड़ा है। इवांस ने जोकोविच को 6-4, 7-5 से हराकर पहली बार मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनाई। 30 वर्षीय इवांस का अगले दौर में सामना डेविड गोफिन से होगा जिन्होंने पांचवीं सीड एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को 6-4 7-6 (9-7) से हराया।
इस बीच, मोंटे कार्लो टूर्नामेंट के 11 बार के विजेता नडाल ने ग्रिगोर दिमित्रोव को 55 मिनट में 6-1, 6-1 से हराया।
नडाल का सामना आंद्रे रूबलेव से होगा जिन्होंने रोबटरे बतिस्ता अगुत को 7-6 (7-2) 5-7 6-3 से हराया।
स्टेफानोस सितसिपास ने क्रिस्टियन गारिन को 6-3, 6-4 से हराया और उनका अगले दौरे में सामना अलेजांद्रो डेविडोविक फोकिना से होगा।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tennis: Djokovic lost, Nadal in Monte Carlo quarter-finals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tennis, djokovic, lost, nadal, monte carlo, quarter-finals, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved