मेड्रिड। स्पेन के राफेल नडाल ने अगले सप्ताह से शुरू हो रहे एटीपी-500 इवेंट-स्विस इंडोर बासेल टेनिस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त नडाल ने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नडाल ने कहा, मुझे बहुत ही निराशाजनक रूप से इसकी जानकारी देनी पड़ रही है कि मैं स्विस इंडोर बासेल टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले रहा हूं। शंघाई से लौटने के बाद मैंने अपने चिकित्सक से मुलाकात की और इसके बाद यह घोषणा की है।
शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में 31 वर्षीय खिलाड़ी नडाल को फाइनल में स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर से हार का सामना करना पड़ा था। इस कारण वे करिअर का पहला शंघाई मास्टर्स खिताब जीतने से चूक गए। नडाल ने कहा कि वे घुटने में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं और शंघाई टूर्नामेंट में वे इसी दर्द के साथ जूझते खेल रहे थे।
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
Daily Horoscope