• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

स्विस इंडोर टूर्नामेंट : फाइनल में रोजर फेडरर से भिडेंगे डेल पोट्रो

बासेल। स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर और अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो के बीच खेला जाएगा। पोट्रो ने दूसरे सेमीफाइनल में गत चैंपियन क्रोएशिया के मारिन सिलिक को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दी। पोट्रो की यह दुनिया के नंबर चार खिलाड़ी सिलिक पर लगातार 7वीं जीत है। वे सिलिक की गलतियों का फायदा उठाने में सफल रहे। सिलिक बिल्कुल लय में नहीं दिखे और कई बेजां भूलों के बाद छह बार डबल फॉल्ट भी किया। पोट्रो ने इसी के साथ लंदन में होने वाले वर्ष के आखिरी एटीपी वल्र्ड टूर फाइनल्स के लिए भी आखिरी बचे दो स्थानों में एक पर अपना कब्जा कर लिया। इससे पहले फेडरर ने पहले सेमीफाइनल में बेल्जियम के डेविड गोफिन को 6-1, 6-2 से रौंद दिया। यह 13वां मौका है जब फेडरर ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Swiss Indoor Tennis Tournament : Del Potro to meet Roger Federer in final
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: swiss indoor tennis tournament, del potro, roger federer, final, david goffin, marin cilic, potro vs federer, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved