• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला युगल के तीसरे दौर में सानिया-फ्लिपकेंस की चुनौती खत्म

Sania Mirza and Kirsten Flipkens lose in Wimbledon grand slam tennis tournament - Tennis News in Hindi

लंदन। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और बेल्जियम की कस्र्टन फ्लिपकेंस को यहां वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्विट्जरलैंड की दिग्गज मार्टिना हिंगिस और ताइवान की युंग जान चेन ने हरा दिया।

तीसरे दौर के इस मुकाबले में 13वीं वरीय सानिया-फ्लिपकेंस को तीसरी वरीय जोड़ी हिंगिस-चेन ने 6-2, 6-4 से हराया। मुकाबला एक घंटा 11 मिनट चला। सानिया-फ्लिपकेंस दोनों ही सेट में लय हासिल नहीं कर पाईं। सानिया की चुनौती हालांकि मिश्रित युगल में बरकरार है जहां वे क्रोएशिया के इवान डोडिग के साथ चुनौती पेश कर रही हैं।

जूनियर वर्ग में भारत की महक जैन ने क्रोएशिया की लिया बोसकोविच को 7-6. 4-6, 6-4 से हरा दूसरे दौर में जगह बनाई। सिद्धांत बंठिया को हालांकि पहले दौर में फ्रांस के मातियो मार्टिन्यू के खिलाफ 6-3 2-6 5-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sania Mirza and Kirsten Flipkens lose in Wimbledon grand slam tennis tournament
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sania mirza, kirsten flipkens, wimbledon, grand slam tennis tournament, ivan dodig, martina hingis, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved