• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रामकुमार रामनाथन ने डोमिनिक थिएम को हरा किया बडा धमाका

अंताल्या (तुर्की)। पुरुष एकल वर्ग में सोमदेव देववर्मन के बाद पिछले काफी समय से भारत का कोई टेनिस खिलाड़ी एटीपी रैंकिंग के टॉप खिलाड़ी को नहीं हरा पाया था। मंगलवार को रामकुमार रामनाथन ने बड़ा उलटफेर कर भारतीय प्रशंसकों को खुशी मनाने का मौका दिया। रामनाथन ने यहां अंताल्या ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में दुनिया के 8वें नंबर के खिलाड़ी ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को सीधे सेटों में करारी मात दी। रामनाथन ने मुकाबला 6-3, 6-2 से जीता। यह रामनाथन के करिअर की सबसे बड़ी जीत है। रामनाथन फिलहाल विश्व रैंकिंग में 222वें स्थान पर हैं। उन्होंने थिएम की चुनौती पर 59 मिनट में ही काबू कर 4 लाख 39 हजार डॉलर इनामी राशि के टूर्नमेंट के अंतिम आठ में जगह बना ली। रामनाथन ने पिछले दिनों डेविस कप मुकाबले में भी बढिय़ा प्रदर्शन किया था। अब उनका सामना साइप्रस के स्टार खिलाड़ी मार्कस बगदातिस से होगा और उनसे पार पाना भी आसान नहीं रहेगा। थिएम एक बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ramkumar Ramanathan beat Dominic Thiem in antalya open tennis tournament
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ramkumar ramanathan, dominic thiem, antalya open tennis tournament, turkey, austria, india, mahesh bhupathi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved