• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भिड़ सकते हैं नडाल और फेडरर

पेरिस। स्पेन के दिग्गज और लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल रविवार से यहां शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से भिड़ सकते हैं। नडाल ने 11 बार जबकि फेडरर ने केवल एक बार (2009) साल के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है। मौजूदा चैम्पियन नडाल ने पिछले सप्ताह इटली ओपन का नौवां खिताब अपने नाम किया था। वे फ्रेंच ओपन के पहले दो राउंड में प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किए हुए खिलाडिय़ों से भिड़ेंगे। तीसरे दौर में उनका सामना बेल्जियम के डेविड गोफिन से हो सकता है। क्वार्टर फाइनल में नडाल का सामना जापान के सातवीं सीड केई निशिकोरी या 12वीं सीड रूस के डेनिल मेदवेदेव से हो सकता है। दूसरी ओर, 2015 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे फेडरर का सामना पहले दौर में इटली के लोरेंजो सानेगो से होगा। नडाल के खिलाफ होने वाले संभावित सेमीफाइनल से पहले वल्र्ड नंबर-3 को ग्रीस के प्रतिभाशाली खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास को भी मात देनी होगी। स्पेनिश दिग्गज का सामना करने से पहले फेडरर का मुकाबला स्टान वावरिंका या मारिन सिलिक से भी हो सकता है। वल्र्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविक को पहले दौर में पोलैंड के हबर्ट हुर्काज से भिडऩा है जबकि दूसरे दौर में उनके सामने अमेरिका के सैम क्वेरी हो सकते हैं।
क्वार्टर फाइनल में इस खिलाड़ी की भिड़ंत डेनिस शापोवालोव, बोर्ना कोरिक, फाबियो फेगनिनी या एलेक्जेंडर ज्वेरेव से हो सकती है। पिछली बार फाइनल तक सफर तय करने वाले डोमिनिक थीम को भी टॉप हाफ में शामिल किया गया है और उन्हें अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए जुआन मार्टिन डेल पोट्रो से मुकाबला करना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rafael Nadal and Roger Federer may fight in french open semifinal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rafael nadal, roger federer, french open, semifinal, nadal vs federer, novak djokovic, stan wawrinka, marin cilic, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved