• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आस्ट्रेलियन ओपन से पहले खिलाड़ी सख्त क्वारंटीन में

Players in strict quarantine before Australian Open - Tennis News in Hindi

सिडनी| दुनिया भर के दर्जन भर दिग्गज टेनिस खिलाड़ियों को आस्ट्रेलियन ओपन से पहले सख्त क्वारंटीन में रहना होगा क्योंकि टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों को लेकर आ रही चार्टर फ्लाइट के चार यात्री कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सोमवार तक आस्ट्रेलिया पहुंचे तीन विमानों में पॉजिटिव मामले निकलने का मतलब है कि 72 खिलाड़ी उनके संपर्क में आए होंगे और उन्हें होटल के अपने कमरों में 14 दिनों तक आइसोलेट रहने की जरूरत है। आस्ट्रेलियन ओपन ने हालांकि इस बात की पुष्टि की है कि जो लोग पॉजिटिव आए हैं उनमें से कोई भी खिलाड़ी नहीं है और बोर्डिग से पहले सभी यात्रियों का टेस्ट निगेटिव आया था। आठ फरवरी से टूर्नामेंट शुरू होना है और कुछ खिलाड़ियों ने इस बात पर निराशा जताई है कि वह ट्रेनिंग नहीं कर पाएंगे जैसा पहले कार्यक्रम के मुताबिक तय किया गया था।
मेजबानों ने खिलाड़ियों के लिए कई ट्रेनिंग वेन्यू बनाए थे जहां वह दो सप्ताह के क्वारंटीन के दौरान अभ्यास कर सकते थे, लेकिन कीरीब तौर पर संपर्क में आने के बाद कई खिलाड़ियों को अपने होटल के कमरों में ही बंद रहना होगा।
कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर इस बात को रखा।
कजाकिस्तान की खिलाड़ी युलिया पुतिनत्सेवा ने लिख्रा, "मुझे यह बात समझ में नहीं आई कि किसी ने हमें यह क्यों नहीं बताया कि अगर विमान में एक भी शख्स पॉजिटिव निकलेगा तो सभी को आइसोलेशन में रहना होगा.. मैं यहां आने से पहले दो बार सोचती।"
स्विट्जरलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी बेलिंडा बेनकिक ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे होटल के कमरे में ट्रेनिंग कर रही हैं लेकिन उन्होंने दो सप्ताह तक होटल के कमरे में बंद न रहने वाले खिलाड़ियों के मिलने वाले फायदे पर निराशा जताई है।
बेनकिक ने कहा, "हमें क्वारंटीन से परेशानी नहीं है। हमें अहम टूनार्मेंट से पहले अभ्यास/खेलने के लिए न मिलने वाले बराबरी के मौके से शिकायत है।"
टेनिस आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रेग टिले ने कहा कि अधिकारी स्थिति को सभी के लिए बराबर का बनाने के लिए जो कर सकते हैं, करेंगे।
टिले ने नाइन नेटवर्क से कहा, "यह अच्छी स्थिति नहीं है--- महामारी के समय में किसी के लिए भी यह आदर्श स्थिति नहीं है। हमें समाज को सुरक्षित रखने में अपनी हिस्सेदारी निभानी होगी, और यही हमारा उद्देश्य है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Players in strict quarantine before Australian Open
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: players, strict quarantine, australian open, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved