• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मियामी ओपन में उलटफेर की शिकार हुईं मुगुरुजा, इन्होंने दी मात

मियामी। वल्र्ड नम्बर-3 गार्बिने मुगुरुजा मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में उलटफेर की शिकार होकर बाहर हो गईं हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की स्लोआने स्टीफंस ने मुगुरुजा को महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। वल्र्ड नम्बर-12 स्टीफंस ने स्पेन की दिग्गज खिलाड़ी मुगुरुजा को एक घंटे और 28 मिनट तक चले मैच में सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में स्टीफंस का सामना जर्मनी की दो ग्रैंडस्लैम विजेता एंजेलीक केर्बर से होगा। केर्बर ने चीन की याफान वांग को 6-7 (1-7), 7-6 (7-5), 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। इसके अलावा, दो बार की ऑस्ट्रेलिया ओपन विजेता बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने पोलैंड की एगनिएस्का रदवांस्का को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Miami Open Tennis Tournament : Sloane Stephens beat Garbine Muguruza in fourth round
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: miami open tennis tournament, sloane stephens, garbine muguruza, fourth round, quarter final, venus williams, johana konta, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved