• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अमेरिकी ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं शारापोवा, मुगुरुजा...

न्यूयॉर्क। रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा यहां जारी साल के चौथे ग्रैंडस्लैम अमेरिकी ओपन के महिला एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। शारापोवा ने वाइल्ड कार्ड के जरिए टूर्नामेंट में प्रवेश किया और अमेरिकी युवा खिलाड़ी सोफिया केनिन को हराते हुए इस प्रतिष्ठित आयोजन के चौथे दौर में पहुंच गई हैं। 15 महीने के प्रतिबंध के बाद किसी बड़े आयोजन में पहली बार खेल रहीं शारापोवा ने केनिन को 7-5, 6-2 से हराया और अंतिम-16 दौर में जगह बनाई। अगले दौर में शारापोवा का सामना लातविया की अनास्तासिजा सेवास्तोवा से होगा। सेवास्तोवा ने तीसरे दौर के मुकाबले में क्रोएशिया की डोना वेकिक को 6-2, 6-3 से हराया। स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा ने ने भी महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। इस साल विंबलडन का खिताब जीतने वालीं स्पेनिश खिलाड़ी ने तीसरे दौर में स्लोवाकिया की माग्डालेना रायबारिकोवा को मात देकर चौथे दौर में जगह बनाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maria Sharapova and Garbine Muguruza enter in pre quarter final of american open tennis tournament
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maria sharapova, garbine muguruza, enter in pre quarter final, american open tennis tournament, grand slam, petra quitova, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved