• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हांगकांग ओपन: एलेक्जेंड्रा एला, सोराना क्रिस्टिया और तालिया गिब्सन अगले दौर में पहुंचीं

Hong Kong Open: Alexandra Eala, Sorana Cîrstea, and Talia Gibson Advance to the Next Round - Tennis News in Hindi

हांगकांग। प्रूडेंशियल हांगकांग ओपन डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट में, मंगलवार शाम को दूसरी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंड्रा एला ने ब्रिटिश खिलाड़ी इमर्सन जोन्स को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वहीं, शीर्ष वरीयता प्राप्त सोराना क्रिस्टिया और पांचवीं वरीयता प्राप्त तालिया गिब्सन भी अगले दौर में पहुंच गईं, जबकि 7वीं वरीयता प्राप्त ल्यूडमिला सैमसोनोवा को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। एला ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले सेट में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली। अमेरिकी खिलाड़ी एलिसिया पार्क्स के टूर्नामेंट से हटने के बाद मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली जोन्स ने वापसी करते हुए स्कोर 4-3 कर दिया, लेकिन एला ने अपनी पकड़ बनाए रखी और पहला सेट 6-4 से जीत लिया। इस हफ्ते डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 17वीं रैंक हासिल करने वाली फिलीपींस की एला ने दूसरे सेट में भी मजबूत शुरुआत की और 5-1 की बढ़त बना ली। जोन्स ने एक ब्रेक वापस लिया, लेकिन एला ने संयम बनाए रखा और एक घंटे 23 मिनट में 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की।
अगले दौर में एला का मुकाबला चेक गणराज्य की युवा खिलाड़ी टेरेजा वैलेंटोवा से होगा, जिन्होंने मंगलवार को खेले गए एक अन्य पहले दौर के मैच में क्वालीफायर हिमेनो साकात्सुमे को 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।
इससे पहले, शीर्ष वरीयता प्राप्त सोराना क्रिस्टिया ने निर्णायक सेट में शुरुआती पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मारिया टिमोफीवा को 7-6, 1-6, 7-5 से हराया और दूसरे दौर में जगह बनाई। क्रिस्टिया का अगला मुकाबला अमेरिकी खिलाड़ी मैरी स्टोइयाना से होगा, जिन्होंने सोमवार को सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को सीधे सेटों में हराया था।
वहीं, पांचवीं वरीयता प्राप्त तालिया गिब्सन ने पहले सेट में 5-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ओलेक्सांड्रा ओलिनिकोवा को 7-6, 6-1 से मात दी। हालांकि, 7वीं वरीयता प्राप्त ल्यूडमिला सैमसोनोवा को पहले ही दौर में एलेक्जेंड्रा शुबलाद्जे के हाथों 7-5, 1-6, 2-6 से जीत दर्ज की और दूसरे दौर में जगह बनाई। इसके अलावा, माया जॉइंट भी अगले दौर में पहुंच गईं; जिन्होंने मैडिसन इंग्लिस के खिलाफ एक ऑल-ऑस्ट्रेलियन मुकाबले में 7-5, 6-2 से जीत हासिल की। ​​वहीं, जेनेप सोनमेज ने डायना यास्त्रेम्स्का को 6-4, 6-2 से हराया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hong Kong Open: Alexandra Eala, Sorana Cîrstea, and Talia Gibson Advance to the Next Round
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hong kong open, wta tennis, alexandra eala, sorana cirstea, talia gibson, ludmilla samsonova, emerson jones, tennis tournament, wta rankings, hong kong tennis, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved