• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फ्रेंच ओपन : जोकोविच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

French Open Djokovic reaches quarter finals - Tennis News in Hindi

पेरिस| विश्व के नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जोकोविच ने चौथे दौर के मैच में रुस के कारेन खाचानोव को मात दी। जोकोविच ने दो घंटे 23 मिनट तक चले मैच में 15वीं सीड कारेन को 6-4, 6-3, 6-3 से हरा दिया। अंतिम-8 में उनका सामना स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्ता से होगा
बुस्ता ने जर्मनी के डेनियल अल्टमायेर पर 6-2, 7-5, 6-2 से जीत हासिल की।
जोकोविच ने इसी के साथ इस सीजन अपना अजेय क्रम जारी रखा है। वह इस साल किसी पूरे खेले गए मैच में हारे नहीं है। अमेरिका ओपन में जरूर वो बाहर हो गए थे लेकिन इसका कारण उनका गेंद से लाइन जज को मारना था और यह मैच पूरा नहीं हो पाया था।
वहीं क्वार्टर फाइनल में स्पेन के राफेल नडाल का सामना इटली के जेनिक सिनर से होगा जबकि आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम 12वीं सीड डिएगो श्वाट्रजमैन से भिड़ेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-French Open Djokovic reaches quarter finals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: french open, djokovic, reaches, quarter finals, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved