बेंगलुरू। भारत ने यहां डेविस कप एशिया-ओसेनिया ग्रुप-1 सेकेंड राउंड मुकाबले में उजबेकिस्तान को 4-1 से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आज डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम दिन दो मुकाबले खेले गए, जिनमें से भारत को एक में जीत और एक में हार मिली।
पहले मुकाबले में रामकुमार रामनाथन ने सांजार फेजीव को सीधे सेटों में हराते हुए भारत को 4-0 की बढ़त दिला दी। रामनाथन ने 22 साल के उजबेक खिलाड़ी को लगभग एक घंटे तक चले मुकाबले में 6-3, 6-2 से हराया। फेजीव के खिलाफ अपना पहला सेट रामानाथन ने 37 मिनट के अंदर जीत लिया था। इसके बाद दूसरे सेट में अच्छी शुरुआत करते हुए उन्होंने मुकाबले में 6-2 से जीत हासिल की।
दिन के दूसरे मुकाबले में प्रजनेश गुनेश्वरन को तेमूर इस्माइलोव के खिलाफ 5-7, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को रोहन बोपन्ना और श्रीराम बालाजी की जोड़ी ने फारुख दुस्तोव और सांजार फेजीव को 6-2, 6-4, 6-1 से और शुक्रवार को रामानाथन ने तेमूर इस्मेलोव को 6-2, 5-7, 6-2, 7-5 से व प्रजनेश ने फेजीव को 7-5, 3-6, 6-3, 6-4 से मात दी थी।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope