• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

डेविस कप : इटली को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा मौजूदा चैंपियन फ्रांस

जेनोआ (इटली)। फ्रांस ने इटली को 3-1 से मात देकर डेविस कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मौजूदा चैंपियन फ्रांस के लुकास पॉइले ने इटली के फेबियो फोगनिनी को 2-6, 6-1, 7-6, 6-3 से हराकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाया। विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर के पॉइले ने 20वें नंबर के फोगनिनी को हराने में तीन घंटे का समय लिया। सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना स्पेन या जर्मनी से होगा।

फोगनिनी ने मैच में ठोस शुरुआत की और 6-2 से पहला सेट जीत लिया। लेकिन, पॉइले ने वापसी करते हुए आधे घंटे से भी कम समय में दूसरा सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। तीसरे और निर्णायक सेट में फोगनिनी ने पहले 3-0 की बढ़त बनाई। लेकिन, वह सर्विस तोडऩे में नाकाम रहे और गेम उनसे दूर हो गया। पॉइले ने पहले 5-3 की और फिर 5-4 की बढ़त हासिल की। इसके बाद मुकाबला टाईब्रेक में चल गया जहां पॉइले ने 7-3 से मैच जीत लिया।

इससे पहले शुक्रवार को पॉइले ने इटली के आंद्रेस सेप्पी को 6-3, 6-2, 4-6, 3-6, 6-1 से हराकर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। इसके बाद फोगनिनी ने फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 6-7, 6-2, 6-2, 6-3 से हराकर इटली को 1-1 की बराबरी पर ला दिया था। निकोलस माहुत और पियरे ह्यूज की फ्रांसीसी जोड़ी ने शनिवार को इटली के फोगनिनी और सिमोनी बोलेली को 6-4, 6-3, 6-1 से मात देकर फ्रांस को 2-1 की बढ़त दिला दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Davis Cup : France beat Italy to enter in semifinal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: davis cup, france, italy, enter in semifinal, fabio fognini, andrea seppi, simoni boleli, belgium, usa, tennis tournament, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved