मेड्रिड। अपने करियर का 11वां मोंटे कार्लो मास्टर्स खिताब जीतकर स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं। सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में जर्मनी के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। नडाल अगर मोंटे कार्लो मास्टर्स खिताब से चूक जाते, तो उन्हें शीर्ष रैंकिंग से भी हाथ धोना पड़ता। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में नडाल ने जापान के केई निशिकोरी को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात देकर करियर का 31वां मास्टर्स खिताब जीता। ऐसे में स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। क्रोएशिया के मारिन सिलिक एक स्थान नीचे फिसलते हुए चौथे स्थान पर आ गए हैं।
बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव पांचवें स्थान पर हैं। अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो छठे, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम सातवें, दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन आठवें, अमेरिका के जॉन इसनेर नौवें और बेल्जियम के डेविड गोफिन 10वें स्थान पर हैं।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope