मेड्रिड। टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। मरे 11540 अंकों के साथ नंबर एक स्थान पर बने हुए हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 29 वर्षीय मरे ने पिछले साल सात नवंबर को पहली बार शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया और तभी से वे लगातार इस स्थान पर जमे हैं। [@ अश्विन की नजर रहेगी इस रिकॉर्ड पर, ये हैं टॉप-10 गेंदबाज]
इस सप्ताह एटीपी रैंकिंग में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। दूसरे स्थान पर सर्बिया के नोवाक जोकोविक हैं। उनके 9825 अंक हैं। तीसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका हैं। कनाडा के मिलोस राओनिक और जापान के केई निशिकोरी क्रमश: चौथे एवं पांचवें स्थान पर हैं। इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले स्पेन के राफेल नडाल ने अपना छठा स्थान बरकरार रखा है।
क्रोएशिया के मारिन सिलिक और ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को सातवां और आठवां स्थान मिला है। फ्रांस के गेल मोनफिल्स नौवें स्थान पर बने हुए हैं। इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले पूर्व नंबर एक स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर 10वें स्थान पर हैं।
(IANS)
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope