• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ATP फाइनल्स : रोजर फेडरर ने शॉक को हरा किया विजयी आगाज

लंदन। छह बार के चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने यहां ओ2 एरेना में विश्व के 18वें वरीयता प्राप्त जैक शॉक को हराते हुए एटीपी वल्र्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया। दूसरे वरीय फेडरर को शॉक को हराने में एक घंटा 31 मिनट लगा। फेडरर ने अमेरिकी खिलाड़ी को 6-4, 7-6 (4) से हराया। फेडरर को पहला सेट जीतने में ज्यादा जोर नहीं आया।

हालांकि दूसरे सेट में फेडरर को कड़ी टक्कर मिली। वे अनुभव के दम पर टाईब्रेकर में बाजी मार ले गए। फेडरर का एटीपी फाइनल्स में जीत-हार का आंकड़ा 53-12 हो गया है। वह साल 2002 में पहली बार क्वालीफाई किए थे। उस साल यह टूर्नामेंट शंघाई में खेला गया था।

एक अन्य मैच में जर्मनी के एजेक्सजेंडर ज्वेरेव ने क्रोएशिया के मारिन सिलिक को 6-4, 3-6, 6-4 से परास्त किया। अंतिम सेट में 1-3 से पीछे रहने के बाद भी ज्वेरेव ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ATP Finals : Roger Federer beat Jack Sock in straight sets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: atp finals, roger federer, jack sock, straight sets, federer vs sock, switzerland, zverev, marin cilic, simona halep, wta, garbine muguruza, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved