• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एशियन गेम्स: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में हारे, बिना पदक के भारत का टेनिस अभियान समाप्त

Asian Games: Sumit Nagal loses in the quarterfinals, India tennis campaign ends without a medal - Tennis News in Hindi

नागोया । सुमित नागल गुरुवार को यहां हिगाशियामा पार्क टेनिस सेंटर में पुरुषों के एकल क्वार्टर फाइनल में चीन के वू यिबिंग से सीधे सेटों में 4-6, 4-6 से हार गए। नागल की हार के साथ ही एशियन गेम्स में भारत का टेनिस अभियान खत्म हो गया। 1986 के बाद यह पहला मौका है, जब भारतीय टेनिस टीम एशियन गेम्स से बिना पदक जीते लौटेगी। नागल की पहली सर्विस अच्छी नहीं रही। उन्होंने अपनी पहली सर्विस से 62 प्रतिशत और दूसरी सर्विस से 59 प्रतिशत अंक जीते, लेकिन मैच में तीन बार उनकी सर्विस ब्रेक हुई। नागल से पहले, सुरेश दक्षिणेश्वर भी पुरुषों के एकल के राउंड ऑफ 16 में चीनी ताइपे के त्सेंग चुन-हसिन से 6-3, 6-4 से हार गए थे।
भारत पुरुषों के डबल्स में भी 1998 के गेम्स के बाद पहली बार कोई मेडल नहीं जीत पाया। युकी भांबरी-दक्षिणेश्वर सुरेश और अनिरुद्ध चंद्रशेखर-एन श्रीराम बालाजी की स्टार जोड़ियां भी पुरुषों के डबल्स के क्वार्टर फाइनल में हार गईं।
भांबरी-सुरेश अपने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के रे हो और सू यू-ह्सियू से हार गए, जबकि बालाजी-अनिरुद्ध एक रोमांचक टाई-ब्रेक मुकाबले में चीन के जियांग फुमिन और झांग तियानहुई से हार गए।
अंकिता रैना और रुतुजा भोसले की महिला डबल्स जोड़ी पहले राउंड में कजाकिस्तान की अन्ना डैनिलिना और यूलिया पुतिनत्सेवा से हार गई। मिक्स्ड डबल्स में भी भारत को निराशा हाथ लगी, क्योंकि युकी भांबरी और रुतुजा भोसले राउंड ऑफ 16 में चीनी ताइपे के ह्सिएह सु-वेई और त्सेंग चुन-ह्सिन से हार गए।
एन श्रीराम बालाजी और अंकिता रैना भी राउंड ऑफ 32 में हांगकांग, चीन के यूडिस चोंग और कैरन थॉम्पसन से हारकर बाहर हो गए।
भारत ने हांगझोऊ गेम्स 2023 में टेनिस में दो मेडल जीते थे। पिछले एशियाई खेलों में रोहन बोपन्ना और रुतुजा ने मिक्स्ड डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था, जबकि रामकुमार रामनाथन और साकेत मायनेनी ने हांगझोऊ में मेंस डबल्स इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games: Sumit Nagal loses in the quarterfinals, India tennis campaign ends without a medal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india tennis campaign ends without a medal, asian games, asian games 2026, sumit nagal, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved