• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अमेरिकी ओपन : प्लिस्कोवा ने कटाया अंतिम-16 का टिकट

न्यूयॉर्क। शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा ने हाथ की चोट के बावजूद अपनी हिम्मत बनाए रखते हुए अमेरिका ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल (अंतिम-16) में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में चीन की शुआई झांग को मात दी। हाथ की चोट से जूझते हुए प्लिस्कोवा ने 26वीं विश्व वरीयता प्राप्त झांग को 3-6, 7-5, 6-4 से मात देकर अंतिम-16 में कदम रखा, जहां उनका सामना जेनिफर ब्रेडे से होगा। दूसरे सेट के बाद प्लिस्कोवा को प्राथमिक सहायता दी गई थी। उन्होंने कहा, इससे मुझे थोड़ी मदद मिली। आशा है कि अब दर्द नहीं होगा। मैच के दौरान मुझे थोड़ी परेशानी हुई थी। महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में खेले गए एक अन्य मुकाबले में इस साल फ्रेंच ओपन जीतने वाली खिलाड़ी येलेना ओस्टापेंको को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें रूस की डारिया कसातकीना ने सीधे गेमों में 6-3, 6-2 से मात दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-American Open : Karolina Pliskova beat Shuai Zhang to enter in pre quarter final
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: american open, karolina pliskova, shuai zhang, enter in pre quarter final, french open, marin cilic, grand slam, tennis tournament, last-16, us open 2017, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved