• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

साल 2018 : राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भारतीयों ने लहराया तिरंगा

स्क्वैश में महिलाओं की युगल स्पर्धा में दीपिका पल्लीकल कार्तिक एवं जोशना चिनप्पा और मिश्रित युगल स्पर्धा में दीपिका एवं सौरव घोषाल की जोड़ी ने रजत पदक जीता। टेबल टेनिस में मानिका बत्रा ने महिलाओं के एकल वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। मनिका राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालीं पहली और एकमात्र भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं। पुरुषों के युगल स्पर्धा में अचंता शरथ कमल और साथियान गणाशेखरन तथा महिलाओं की युगल स्पर्धा में मानिका बत्रा और मौउमा दास की जोड़ी ने रजत पदक जीते।

भारत को तीन कांस्य पदक भी मिले। भारोत्तोलन में सतीश कुमार शिवालिंगम और वेंकट राहुल रंगाला ने अपने-अपने भारवर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इनके अलावा, मीराबाई चानू, संजीता चानू और पूनम यादव ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रदीप सिंह और गुरुराजा को रजत जबकि दीपक लाथेर और विकास ठाकुर कांस्य पदक मिले। कुश्ती में भारत ने पांच स्वर्ण के साथ कुल 12 पदक जीते।

सुमीत मलिक और राहुल अवारे के स्वर्ण के अलावा बजरंग पूनिया और सुशील कुमार ने भी स्वर्णिम दांव खेला। महिलाओं में विनेश फोगाट ने स्वर्ण पर कब्जा किया। वहीं, मौसम खतरी, बबीता फोगाट और पूजा ढांडा को अपने-अपने वर्ग में रजत मिला। इसके अलावा सोमवीर, रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, दिव्या काकरान और किरण ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

हालांकि जहां ऊपर के खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों और एथलीटों का प्रदर्शन सराहनीय रहा तो वहीं हॉकी में उसे निराशा हाथ लगी। 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल और 2014 मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीते बगैर खाली हाथ लौट आई। भारत को कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें - शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता

यह भी पढ़े

Web Title-Year 2018 : Great performance of indian athletes in commonwealth and asian games
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: flashback2018, year 2018, indian athletes, commonwealth games, asian games, cwg 2018, gold coast, australia, indonesia, jakarta, shooting, hockey, boxing, saina nehwal, pv sindhu, गोल्ड कोस्ट, राष्ट्रमंडल खेल, इंडोनेशिया, जकार्ता, एशियाई खेल, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved