• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीन में चमका हिंदुस्तान, पुनिया ने एशियाई कुश्ती में दिलाया देश को स्वर्ण

Wrestling Asian Championships : Bajrang Punia wins 65 kg gold, India finish with 3 medals on day one - Sports News in Hindi

जियान। भारत के बजरंग पुनिया ने यहां जारी एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में मंगलवार को स्वर्ण पदक जीत लिया। एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग ने 65 किग्रा भार वर्ग में कजाकिस्तान के सायातबेक ओकासोव को हराया। बजरंग ने फाइनल मुकाबले में ओकासोवा को 12-7 से हराया। बजरंग के गुरू और लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर दत्त ने इस सफलता पर अपने शिष्य को बधाई दी है। योगेश्वर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, "एशियाई चैम्पियनशिप-2019 में स्वर्ण पदक जीतने पर आपको ढेरों शुभकामनाएं बजरंग बेटा। 2017 के बाद ये आपका दूसरा स्वर्ण है। हम सब को गर्व है आप पर, इसी तरह आगे बढ़ते रहें और टोक्यो ओलंपिक-2020 में भी देश का ध्वज ऊंचा करो।"
बजरंग का एशियाई चैम्पियनशिप में यह दूसरा स्वर्ण और कुल पांचवां पदक है। उन्होंने 2017 में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2013 और 2018 में कांस्य तथा 2014 में रजत पदक जीता था।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wrestling Asian Championships : Bajrang Punia wins 65 kg gold, India finish with 3 medals on day one
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bajrang punia, wrestling asian championships, bajrang punia wins gold, india finish with 3 medals on day one, sports news, sports news in hindi, latest sports news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved